कलेक्टर के निर्देश से ऑक्सीजन एवं आईसीयू वार्ड के लिए सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ

( मन्दसौर )

कलेक्टर श्री मनोज पुष्प द्वारा जिला चिकित्सालय के भ्रमण के दौरान आक्सीजन एवं आईसीयू वार्ड की सड़क निर्माण के संबंध में संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश प्रदान किए गए थे। सम्बंधित अधिकारियों द्वारा आदेश का पालन करते हुए निर्माण कार्य तुरंत प्रारंभ कर दिया गया है। कोविड-19 ऑक्सीजन वार्ड तथा आईसीयू हेतु सड़क निर्माण कार्य जिला चिकित्सालय परिसर मंदसौर में चल रहा है। जिसके अंतर्गत 18 ऑक्सीजन वार्ड तथा 12 आईसीयू वार्ड का निर्माण किया जा रहा है। 
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें