क्लीन विलेज- ग्रीन विलेज अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन

कटनी  जिला युवा समन्वयक कृतिका कुहर ने बताया कि नेहरु युवा केंद्र कटनी (युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वाधान में कटनी जिले के बडवारा, ढीमरखेड़ा, बहोरिबंद, विजयराघवगढ़, रीठी एवं कटनी विकासखण्ड के विभिन्न गाँव में युवा मंडल/महिला मंडल के सहयोग से क्लीन विलेज-ग्रीन विलेज अभियान के अंतर्गत जुलाई एवं अगस्त माह में लगातार सार्वजनिक स्थानों पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक दूरी की गाइड लाइन का पालन करते हुये किया जा रहा है।

इसके तहत युवा मंडलों की सहायता से ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित प्रति व्यक्ति कम से कम एक पौधा लगाने एवं उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प दिलाया जा रहा है। स्वयंसेवकों द्वारा जन जन तक पर्यावरण संतुलन हेतु वनों की रक्षा करने एवं पेड़ पौधे लगा कर उनकी देखभाल करने का सन्देश दिया जा रहा है। साथ ही आह्वान किया जा रहा है कि स्वच्छ वातावरण हेतु क्लीन विलेज ग्रीन विलेज अभियान को घर घर तक पहुचाएं। जिलेभर में कार्यक्रम को सफल बनाने में विभिन्न विकासखण्ड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक का विशेष सहयोग रहा है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें