मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत् संत कवरराम वार्ड एवं महाराणा प्रताप वार्ड के शिविर हुए संपन्न
(कटनी) मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत् दिनांक 18 जनवरी को संत कवरराम वार्ड के सामुदायिक भवन में शिविर का आयोजन किया गया।उक्त शिविर में एमआईसी सदस्य स्थानीय पार्षद गोविंद चावला की गरिमामय उपस्थिति में पात्र वंचित नागरिकों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिया गया।
विदित हो शासन की विभिन्न योजनाओं जैसे म.प्र भवन संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल योजना,लाडली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, किसान सम्मान निधि, किसान कल्याण योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, आयुष्मान भारत योजना, दिव्यांग छात्रवृति व पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, बहुविकलांग पेंशन, दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना, निशक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना, संबल योजना, प्रसूति सहायता योजना, विवाह सहायता योजना, मृत्यु की दशा में श्रमिकों के परिवारों को अनुग्रह सहायता योजना, पीएम सम्मांन निधि से नागरिकों को लाभान्वित किए जाने हेतु वार्डों में दिनांक वार शिविर लगाये जा रहे हैं।
19 जनवरी को महाराणा प्रताप वार्ड में शिविर लगाकर नागरिकों को दिया गया लाभ
इसी क्रम में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत दिनांक 19 जनवरी को एमआईसी सदस्य एवं स्थानीय पार्षद तुलसा गुलाब बेन की मौजूदगी में महाराणा प्रताप वार्ड स्थित सामुदायिक भवन में प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक शिविर लगाया जाकर नागरिकों को शासन की योजनाओं से अवगत कराया गया साथ ही पात्रों को लाभान्वित किए जाने की कार्यवाही की गई।
20 जनवरी को यहाँ आयोजित होगा जनकल्याण शिविर
मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत दिनांक 20 जनवरी को विश्राम बाबा वार्ड का शिविर सुधार न्यास कॉलोनी में स्थित सामुदायिक भवन में प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक लगाया जाकर पात्र नागरिकों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जायेगा।निगमायुक्त नीलेश दुबे ने सभी पात्र नागरिकों से शिविरों में पहुँचकर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है।
