आदर्श ग्राम बनाने हेतु ग्राम पथरकटी में हुई कार्यशाला संगोष्ठी
(अमरवाड़ा) ग्राम पथरकटी में आदर्श ग्राम की परिकल्पना की अवधारणा को साकार करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत भवन में एक आवश्यक कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें ग्रामवासियों और स्व सहायता समूह की महिलाओं से विशेष चर्चा हुई।
इस अवसर पर समाजसेवी संगठन जीवनदान के राज्य समन्वयक सी के चौबे, मध्यप्रदेश जन अभियान के परामर्शदाता राजेश तिवारी, ट्रेनर निकेश कुल्हाड़े, चन्द्रप्रकाश कुल्हाड़े आजीविका मिशन के विकासखण्ड समन्यवक सन्तोष मांझी, सरपँच श्रीमती सल्लाम, सचिव श्री डेहरिया, समाजसेवी जयकुमार साइलवार, सीएमसीएलडीपी के विद्यार्थी बुधिया उइके, बसन्ती सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
इस संगोष्ठी में सरपँच, सचिव के साथ मिलकर ग्राम उत्थान हेतु शासन की विविध योजनाओं जिनमे सौर ऊर्जा, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, निर्मलनीर कूप निर्माण, ओ डी एफ प्लस 2, ग्रे वाटर प्रबंधन, जल संरक्षण, नशामुक्ति केंद्र, नाडेप, तालाबो का विस्तारीकरण, वृक्षारोपण, चेक डेम, गौशाला निर्माण, नर्सरी , फलोद्यान, रेनवाटर सिस्टम , आजीविका सहित ग्राम के सौंदर्यीकरण विषयो के प्रस्ताव रखे गए। स्व सहायता समूह की दीदीयों को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु विविध उपाय बताए गए।ग्रामीणों को नशामुक्ति एवं जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।
