महात्मा गांधी ग्राम सेवा केन्द्र के संबंध में एक समीक्षा बैठक और पंचायत सखी का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न –

( छिन्दवाड़ा )

कलेक्टर श्री सौरव कुमार सुमन और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह नागेश के मार्गनिर्देशन में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री एस.के.गुप्ता की अध्यक्षता में गत दिवस जिला पंचायत सभाकक्ष में महात्मा गांधी ग्राम सेवा केन्द्र के संबंध में एक समीक्षा बैठक और म.प्र.राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा गठित स्व-सहायता समूह की महिलाओं में से पंचायत सखी के रूप में चयनित सक्रिय महिलाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पंचायत सखी को ड़ी.जी.पे के संबंध में विस्तृत जानकारी देने के साथ ही पंचायत सखी की आई.ड़ी.क्रिएट की गयी। बैठक व प्रशिक्षण में म.प्र.राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला परियोजना प्रबंधक श्रीमती रेखा अहिरवार, जिला प्रबंधक सूक्ष्म वित्त श्री निर्मल कुमार कटरे, जिला प्रबंधक स्किल श्री सुक्कन कवड़े, कॉमन सर्विस सेन्टर के जिला प्रबंधक परितोष साहू व शोएब खान तथा पंचायत सखी महिलायें उपस्थित थीं।
म.प्र.राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक सूक्ष्म वित्त श्री कटरे ने बताया कि बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गुप्ता द्वारा पंचायत सखियों को 20 ड़ी.जी.पे ड़िवाइस वितरित की गयी। उन्होंने बताया कि जिले में 126 ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी ग्राम सेवा केन्द्र प्रारंभ किये जा रहे हैं। ग्राम पंचायतों द्वारा इन जन सुविधा केंद्रों के माध्यम से आमजनो को जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण-पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र, खसरा, नक्शा आदि की जी.टू.सी सेवायें, कोर बैंकिग, ड़ाक सेवाये, केबल मनोरंजन सेवाये, रेल, बस व हवाई जहाज यात्री टिकट बुकिंग, परीक्षा परिणाम व हितग्राहियों का भुगतान आदि की निर्धारित शुल्क पर वाणिज्यिक सेवायें तथा केन्द्र एवं राज्य शासन से संबंधित समस्त जानकारियां उपलब्ध कराने के साथ ही पंचायती राज द्वारा विकसित सॉफ्टवेयर की जानकारी की प्रविष्टी करने, मनरेगा के एम.आई.एस.ऑडिट सॉफटवेयर में जानकारी की प्रविष्टी करने और समय-समय पर शासन द्वारा वांछित जानकारी उपलब्ध कराने का कार्य किया जायेगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें