कलेक्टर ने क्वारेंटाईन सेंटरों में व्यवस्थाओं का लिया जायजा –

( टीकमगढ़ )

कलेक्टर श्री सुभाष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत खरे ने अधिकारियों के साथ आज ढोंगा स्थित प्रीमैट्रिक कन्या छात्रावास तथा अनुसूचित जाति बालक छात्रावास में स्थित क्वारंटाइन सेंटरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारी से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही भोजन एवं साफ-सफाई व्यवस्था के संबंध में आवष्यक निर्देष दिये। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री विकास आनंद सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
ज्ञातव्य है कि नगरपालिका क्षेत्र, टीकमगढ़ में कोरोना संकमण के प्रकरणों में अप्रत्याशित रूप से हो रही वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुये नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संकमण पर प्रभावी नियंत्रण एवं जन सामान्य के स्वास्थ्य हित एवं लोक शांति बनाये रखने के उद्देश्य से तथा कोरोना वायरस (कोविड-19) की गम्भीर परिस्थिति ज्ञात होने के फलस्वरूप टीकमगढ़ शहर में पाये गये कोरोना पेषेंटों के संबंधितों को क्वारेंटाईन सेंटर में रखा जा गया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें