मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का हुआ मां शारदा माता के दरबार में आगमन, मां शारदा धाम लोक का किया भूमि पूजन

भाजपा स्थापना दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय में मनाया गया स्थापना दिवस

(मैहर) मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जी का रामनवमी एवं भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर मैहर वाली आल्हा को अमरत्व प्रदान करने वाली मां शारदा के दरबार में आगमन हुआ। जहां पर हेलीपेड में उनका स्वागत किया गया। रोपवे पर भी जोरदार स्वागत किया गया। सर्वप्रथम मां शारदा माता का मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जी द्वारा प्रदेश राष्ट्र में अमन खुशहाली शांति विकसित की कामना परिकल्पना की आराधना के साथ पूजन अर्चन किया गया। यह पूजन अर्चन प्रधान पुजारी पवन महराज एवं रमेश कुमार पांडेय बम बम महराज द्वारा करवाया गया।

रोपवे के पास माई के रसोई के संचालक धीरज पांडे जी द्वारा स्वागत किया गया। तत्पश्चात सम्पूर्ण नगर में रोड शो किया गया जिसमें जगह जगह पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल माला ढोल नगाड़े चुनरी साल स्मृति चिन्ह पुष्प वर्षा आदि के द्वारा ऐतिहासिक स्वागत किया। इसके पश्चात सभा स्थल देवी जी बंधा बैरियर के पास संबोधित किया। उन्होंने कन्या पूजन भी किया।

मंचासिन अतिथियों में प्रमुख रूप से प्रभारी मंत्री श्रीमति राधा सिंह, प्रतिमा बागरी राज्यमंत्री, रणवीर सिंह रावत प्रदेश महामंत्री, सांसद गणेश सिंह, मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने, विक्रम सिंह विधायक रामपुर बघेलान, सुरेन्द्र सिंह गहरवार विधायक चित्रकूट, कैलाश गौतम प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, गीता संतोष सोनी नगरपालिका अध्यक्ष, रामखेलावन कोल जिला पंचायत अध्यक्ष सतना, माया विनीत पांडे, शीतल नितिन ताम्रकार, विश्वनाथ सिंह तिवारी, गोरेलाल पटेल, मोनिका दहिया, रमेश पांडेय बम बम महराज,
रामकृपाल पटेल, आकांक्षा लोधी , मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी , जितेंद्र शुक्ला, मंच संचालन सतीश मिश्रा एवं आयोजन जिला प्रशासन समारोह में आईजी गौरव राजपूत, कलेक्टर रानी बाटड, पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल, अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संजना जैन, जनप्रतिनिधि गण तथा बडी संख्या में आमजन के साथ समस्त संबंधित अधिकारी आदि सहित समस्त भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

समारोह में लोक कलाकारों ने आल्हा गायन प्रस्तुत किया। भाजपा जिला पदाधिकारियों ने गजरा माला एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया। मैहर के लोकप्रिय विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने मैहर के विकास हेतु एक मांगपत्र का वाचन मुख्यमंत्री जी के समकक्ष किया। मंचासिन प्रमुख अतिथियों ने भी सभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री डॉ यादव अपने उद्बोधन में आल्हा गायन आल्हा की वीरता से अत्यंत प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि हमारा देश एक संस्कृति प्रधान वाला देश है, आज आल्हा गायन सुनकर मन अत्यंत प्रसन्नचित है, मैं तो धन्य मानता हू कि आप सभी को इतने विकासवान विधायक मैहर की जनता ने दिया है। वह जब भी आते है केवल विकास की बात करते है मैने भी कह दिया कि मां शारदा की नगरी का चारो तरफ विकास होगा। विधायक श्री कांत जी आप जो भी मैहर के विकास के लिए प्रपत्र तैयार करके लायेंगे उसे पूर्ण करने में मै अपना सौभाग्य मानूंगा। महाकाल की भांति यहां भव्य मां शारदा लोक बनाया जाएगा या यू कहे बनने के लिए भूमि पूजन ही कर दिया। उन्होंने आल्हा स्थल को भव्य बनाने के लिए घोषणा की।

रवींद्र सिंह मंजू सर मैहर की कलम कहती है कि वास्तव में जो मुख्यमंत्री जी ने मां शारदा की धार्मिक नगरी में पूर्णतः नगर पालिका क्षेत्र में जो शराब बंदी की है उसका जगह जगह संदेश सार्थक निर्णय का स्वागत करते हुए अपने लाडले मुख्यमंत्री जी का कोटि कोटि आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री जी इस भव्य आयोजन से मां शारदा धाम में आकर अत्यंत प्रभावित हुए उन्होंने कहा कि मेरा मन करता है कि मां के चरणों में सदा आता रहुं। जल्द ही पुनः मां के दरबार में आऊंगा। उन्होंने लाभार्थ केंद्र और राज्य सरकार के बारे में बताया। आज मध्यप्रदेश उद्योग विकास में 12 प्रतिशत के साथ प्रथम एवं कृषि के साथ प्रथम है। मध्यप्रदेश आज विकसित राज्य की श्रेणी में खड़ा है।इसके पश्चात भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे वहां उन्होंने पार्टी का ध्वज फहराया एवं स्थापना दिवस पर अपने सारगर्भित उद्बोधन प्रदान किया। इस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री जी ने भाजपा जिला एवं विधायक जी को इस भव्य स्वागत आयोजन से प्रसन्नचित होकर हनुमान जी का स्वरूप गदा का प्रतीक पीतल का अस्त्र भेंट किया। आए हुए समस्त महानुभाव का आभार प्रकट भाजपा जिला महामंत्री विश्वनाथ सिंह तिवारी ने किया।

✍️ रवींद्र सिंह (मंजू सर)
 RPKP INDIA NEWS
           मैहर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें