vijayraghavgarh -दिव्यांगजन किसी से कम नहीं होते है वे मन में ठान ले तो कोई भी कार्य असंभव नहीं है।
दिव्यांगजन किसी से कम नहीं होते है वे मन में ठान ले तो कोई भी कार्य असंभव नहीं है।हम सभी का पहला कर्तव्य है कि दिव्यांगजनों की हर स्तर पर मदद करते हुए उनका उत्साह बढ़ाए आज विजयराघवगढ़ विधायक माननीय संजय सत्येन्द्र पाठक जी ने खँड स्तरीय मोट्राइजड ट्राईसाइकिल वितरण समारोह में 44 दिव्यांगजनों भाई बहनों को मोट्राइजड ट्राईसाइकिल प्रदान की जिससे उनके जीवन में आसानी होगी । संजय सत्येन्द्र पाठक जी एवं जिलापंचायत अध्यक्ष ममता पटेल जी ने अपने उदबोधन में कहा सभी के जीवन में हमेंशा प्रेरणा की आवश्यकता होती है कि कोई हमें प्रेरित करे, प्रोत्साहित करे, जिससे हमें कुछ प्रेरणा मिले हमारे दिव्यांग भाई बहन भी प्रेरणा देने वाले प्रोत्साहित करने वाले है कैसे प्रकृति ने उनमें कुछ कमी रखी पर अपनी दृणता से वें कमी के बाद भी सभी जीवन के संघर्ष को जारी रखे है समाज को भी मिलकर इनसे सीखते हुए दिव्यांगजनों का उत्साह बढ़ाते रहना है । विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक जी ने सभी हितग्राहियों को चार्जिग प्लग बनवाने के लिए विधायक निधि से 1100-1100 रुपये देने की घोषणा की ।बमोट्राइजड ट्राईसाइकिल वितरण समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष ममता पटेल जी,प्रशासनिक अधिकारी जगदीश गोमे ,निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश गुप्ता जी, भाजपा जिला महामंत्री उदयराज सिंह, मंडल अध्यक्षगण मनीषदेव मिश्रा,जयवंत सिंह चौहान,अभय पाड़े, राजा बड़गैयाअंकुर गौवर, प्रमोद सोनी, जनपद उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाण्डे,प्रमोद शुक्ला, विनोद मिश्रा,माधुरी मिश्रा, निर्मला शर्मा एवं गौरव पुष्प, प्रिया चन्द्रावत, शिखा सोनी, प्रभा तेकाम, टीआई श्रीबारस्कर पत्रकार प0 जागेश्वर प्रसाद मिश्रा, प्रवेश मिश्रा शरद श्रीवास्तव, एन के मिश्रा, हर्षित असाटी,सावित्री पेन्ड्रो अनुराग सिंह,अरुण त्रिपाठी राजेन्द्र तिवारी राजेन्द्र पाटकर पी सी प्यासी राकेश मिश्रा, शिवा विष्वकर्मा रिंकू गुलशन चक्रवर्ती आशुतोष सराफ एवं अन्य वरिष्ठजनों की उपस्थिति रही ।
