सांसद श्री भार्गव तथा स्वास्थ्य मंत्री डॉ.चौधरी ने नागरिकों से किया जनसंवाद –
( रायसेन )
विदिशा सांसद श्री रमाकांत भार्गव तथा स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने ग्राम खरबई, रायसेन तथा सांची में नागरिकों से जनसंवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को उनका शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नागरिकों से केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मिलने के संबंध में जानकारी ली।
उन्होंने नागरिकों से कोरोना के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए हमें मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि सम्पूर्ण प्रदेश में किल कोरोना अभियान में डोर-टू-डोर सर्वे कर बड़ी संख्या में टैस्ट किए गए हैं तथा एक-एक मरीज की पहचान कर उनका इलाज किया जा रहा है। इसके चलते प्रदेश की कोरोना मृत्यु दर में गिरावट आई है।
