कांग्रेस का कार्यकर्ता जागरूकता प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

कांग्रेस का कार्यकर्ता जागरूकता प्रशिक्षण शिविर सम्पन्नकांग्रेस का कार्यकर्ता जागरूकता प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न कांग्रेस का कार्यकर्ता जागरूकता प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न
“संतोष प्रसाद तिवारी RPKP INDIA NEWS कैमोर”

कैमोर । मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी राजनीतिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा कैमोर में पोलिंग बूथ कमेटी के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन एवरेस्ट क्लब ग्राउंड में किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अजय उपाध्याय, प्रवक्ता शहर मध्य भारत प्रभारी रीजनल कोऑर्डिनेटर नई दिल्ली तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता गुमान सिंह अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कटनी के द्वारा की गई । इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक मनोज सिंह चौहान द्वारा अतिथियों का पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया । विशिष्ट अतिथि के रूप में विजयराघवेंद्र सिंह विधायक बड़वारा, श्रीमती पदमा शुक्ला , श्याम तिवारी सचिव मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी आदि मंचासीन रहे । इस अवसर पर गुमान सिंह ने कहा कि देश में विकास की नींव कांग्रेस पार्टी ने रखी है तथा किसानों का कर्जा कमलनाथ जी की सरकार ने माफ किया है इसके साथ ही पेंशन ₹300 से बढ़ाकर ₹600 की है। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सरकार की उपलब्धियां मतदाताओं तक पहुंचाएं । इस अवसर पर श्रीमती पदमा शुक्ला ने कहा कि सभी को संगठित होकर आगामी चुनाव लड़ना है उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव में भी अपनी जीत सुनिश्चित करनी है ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ अजय उपाध्याय ने कहां कि कार्यकर्ताओं को निस्वार्थ भाव से देश व पार्टी हित मे योगदान देते हुए कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाना है तथा संगठन को मजबूती प्रदान करना है। इसके साथ-साथ उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा एवं सिद्धांतों के बारे में भी बताया।
इस अवसर पर डॉ अजय उपाध्याय ,श्रीमती पदमा शुक्ला, सचिव श्याम तिवारी, बड़वारा विधायक विजयराघवेंद्र सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विकास पांडे, आयोजक मनोज सिंह चौहान, प्रित्रेश पांडे ,अजय सिंह ठाकुर, शाहिद खान ,राजेंद्र सोनी,सरवर खान, रमजान खान, प्रकाश पांडे, छोटेलाल पटेल, ताज मोहम्मद , मोहित सोनी मृगेंद्र सिंह ,श्रवण बागरी ,राजेश सिंह , प्रशिक्षण इन इंचार्ज मिर्जा नूर बैग , अजय वर्मा ,संदीप स्वर्णकार ,सीएल गर्ग , ऋषि राज तिवारी ,शुभम शर्मा सुनील दुबे रमेश पटेल आदि बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन पंडित सुरेंद्र दुबे ने किया

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें