31 हजार से अधिक दीदियों को लखपति बनाने कार्यशाला आयोजित, जिला पंचायत सभागार में हुआ कार्यशाला का आयोजन
(कटनी) – मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा जिला पंचायत सभागार में कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देशन में एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिशिर गेमावत के मार्गदर्शन में लखपति दीदी इनिशिएटिव कार्यक्रम अंतर्गत विकासखंड स्तर पर गठित समिति का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया ।
कार्यशाला में सीईओ जनपद पंचायत बहोरीबंद, रीठी एवं ढीमरखेड़ा और पर्यावरणविद् एवं मानव जीवन विकास समिति के सचिव निर्भय सिंह की मौजूदगी में शबाना बेगम जिला परियोजना प्रबंधक मप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के 2 करोड़ गरीब परिवारों को आगामी 2 वर्षों मे लखपति बनाने का संकल्प लिया गया है। इसके लिए जिले को 31 हजार 655 दीदियों को लखपति बनाने का लक्ष्य प्रदाय किया गया है ।
कार्यशाला में बताया गया कि विकास खण्ड स्तर पर रैण्डमली 10 प्रतिशत दीदियों की आय का सत्यापन सीईओ जिला पंचायत श्री गेमावत द्वारा गठित समिति द्वारा किया जाएगा। कार्यशाला उपरांत समिति द्वारा फील्ड स्तर पर भौतिक सत्यापन किया जाएगा जिसकी रिपोर्ट राज्य शासन को भेजी जाएगी।
बैठक के दौरान विद्या पाण्डेय, इंद्र कुमार साहू, संध्या शुक्ला, पुष्पा आरख, आरती यादव महिला बाल विकास, पी एस बागरी खण्ड पंचायत अधिकारी विजयराघवगढ, निर्भय सिंह सचिव मानव जीवन विकास समिति, सूर्य प्रताप सिंह बघेल, अजय पाण्डेय, धर्मेन्द्र गुप्ता, अभय श्रीवास्तव, विवेक द्विवेदी, देवेन्द्र जैन, जया कोष्टी विकासखण्ड प्रबंधक मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन उपस्थित रहे।
