पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत ऑनलाइन पोर्टल
( सागर )
संचालन का प्रशिक्षण दिया गया
दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना अंतर्गत पदस्थ सिटी मिशन मैनेजर श्री सचिन मसीह द्वारा कलेक्टर श्री दीपक सिंह द्वारा आदेश के परिपालन में एवं आयुक्त नगर निगम सागर श्री आरपी अहिरवार के मार्गदर्शन में 18 एवं 19 जुलाई को दो दिवस में प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना के सुचारू क्रियान्वयन हेतु जिले की 200 बैंको के शाखा प्रबंधक व सहायक प्रबंधको के साथ जिले की नगरीय निकायो की सामुदायिक संगठकों एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों का सागर स्मार्ट सिटी के कमांड कंट्रोल सेंटर में 10 सत्रों में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में सिटी मिशन मैनेजर द्वारा बैंक के शाखा प्रबंधकों को पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत ऑनलाइन पोर्टल संचालन का प्रशिक्षण दिया गया, साथ ही योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस योजना अंतर्गत पंजीकृत पथविक्रेताओं को पुनः आजीविका प्रारंभ करने हेतु बैंकों के माध्यम से 10000 रूपये के ऋण उपलब्ध कराने की व्यवस्था शासन द्वारा की गई है।
