कलेक्टर श्री शुक्ला ने शहर का भ्रमण कर लॉक डाउन का लिया जायजा –

( देवास )

      वैश्विक महामारी कोरोना के चलते संपूर्ण जिले में रविवार को लॉकडाउन लगाया गया है। लॉक डाउन का जायजा लेने के लिए कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने आज देवास शहर का भ्रमण किया।
इस दौरान निगम आयुक्त श्री विशाल सिंह चौहान, एसडीएम प्रदीप सोनी अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी गण भी उनके साथ थे।
भ्रमण के दौरान कलेक्टर से शुक्ला ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से चर्चा भी की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शहर में अनावश्यक घूमने वालों, बिना मास्क निकलने वालों और मेडिकल स्टोर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर चालानी कार्रवाई भी की गई। कलेक्टर श्री शुक्ला ने सभी जिले वासियों से आग्रह किया है कि वह अनावश्यक रूप से घर के बाहर नहीं निकले।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें