संचालनालय महिला एवं बाल विकास म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के प्रथम वर्ष 2020-21 हेतु 40 प्रतिभागियों के लिए पाठ्यक्रम हेतु आवेदन 07 अगस्त 2020 तक जमा किये जावेगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री ओपी पाण्डेय ने बताया कि मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत पाठ्यक्रम के लिए 10 पुरूष एवं 10 महिला शौर्यादल के सदस्य, 10 आंगनबाडी कार्यकर्तायें, 05 आशा कार्यकर्ता तथा 05 पर्यवेक्षक को सम्मिलित किया जायेगा। जिस हेतु आवेदन कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग जिला श्योपुर में 07 अगस्त 2020 तक जमा किये जायेगें। प्रतिभागी की उम्र 18 वर्ष से कम तथा 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। प्रतिभागी की न्यूनतम योग्यता 12 वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिसर के प्रथम तल पर संपर्क किया जा सकता है।
( श्योपुर )
आयुक्त स्वास्थ्य संचालनालय मप्र भोपाल द्वारा कोविड-19 संदिग्ध/पुष्टि किये गये (स्पेक्टेड/कन्र्फम) मरीजो के उपचार के लिए जिलो के शासकीय व निजी चिकित्सालयो को सीसीसी तथा डीसीएचसी के रूप में चिन्हित चिकित्सालयो में भर्ती मरीजो की केश सीट तैयार करने के निर्देश जारी किये गये है।
जारी निर्देशो में कहा है कि चिकित्सालयो में उपचार के दौरान एक रूपता बनाये रखने के लिए तकनीकी एडवाजरी कमेटी के द्वारा केश सीट निर्धारित की गई है। इस केश सीट में समस्त कोविड-19 संदिग्ध/पुष्टि (स्पेक्टेड/कन्फर्म) किये गये मरीजो की जानकारी जिलो में चिन्हित शासकीय चिकित्सालयो द्वारा संधारित की जाना सुनिश्चित की जावे। जिसके अतिरिक्त चिकित्सा महाविद्यालयो तथा निजी चिकित्सको में डीसीएसटी संचालित है।
इसके अंतर्गत प्रास्तावित केश सीट का निर्धारित प्रारूप में उपयोग किया जा सकता है। यदि वर्तमान में किसी डीसीएचसी चिकित्सालय द्वारा इसके अतिरिक्त किसी अन्य केश सीट का उपयोग किया जा रहा है, तो दिये गये केश सीट प्रारूप से महत्वपूर्ण बिन्दुओ का समावेश करते हुए उसे निरंतर रखा जा सकता है। जिन संस्थाओ में डेथ आडिट का कार्य संपादित किया जा रहा हो। उसमें इस केश सीट का परीक्षण भी किया जाना अतिआवश्यक है।
