कलेक्टर-एसपी ने सीमावर्ती खम्भारा चेक पोस्ट का निरीक्षण किया

( बैतूल )

अन्य राज्यों से आने वाले व्यक्तियों को 14 दिन क्वारेंटाइन करने के निर्देश

कलेक्टर श्री राकेश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद ने मंगलवार को जिले की महाराष्ट्र सीमा पर स्थित खम्भारा चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र राज्य से जिले में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों की जांच व्यवस्था का अवलोकन किया। यहां तैनात कर्मचारियों को निर्देश दिए कि नागपुर अथवा अन्य राज्यों से जिले में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जानकारी संधारित की जाए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को सूचित किया जाए। अन्य राज्यों से जिले में आने वाले व्यक्तियों को संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक रूप से 14 दिन के लिए क्वारेंटाइन करवाया जाए।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें