“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान अंतर्गत थाना परिसर कैमोर में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न
(कैमोर) “एक पेड़ माँ के नाम” योजना के अंतर्गत थाना परिसर कैमोर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, मीडिया कर्मी एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एसडीओपी विजयराघवगढ़ वीरेंद्र धार्वे, निरीक्षक थाना प्रभारी अरविंद कुमार चौबे, एस आई हुकुम सिंह, अनिल पांडे, मथुरा प्रसाद, अखिलेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक प्रेम पटेल, आरक्षक सौरभ सिंह, विनोद गायकवाड, विकास सिंह, अंकुर बागरी, विक्रम सिंह सहित समस्त पुलिस स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
ज्ञात हो कि निरीक्षक थाना प्रभारी अरविंद कुमार चौबे पूर्व में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर चुके हैं और उनकी देखरेख में लगाए गए पौधे अब पेड़ बन चुके हैं। पर्यावरण संरक्षण के इस प्रयास में कैमोर थाना सदैव अग्रणी भूमिका निभाता रहा है।

इस अवसर पर अडानी सीमेंट एचआर क्लस्टर हेड दिनेश पाठक, एचआर हेड कैमोर अमिताभ राजन, बीएमओ डॉ. विनोद कुमार, डॉ. डेनियल, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा कटनी इंजीनियर नवाब खान, अध्यक्ष बस एसोसिएशन कैमोर नसीम खान, गुरुदीप सिंह वेदी, अध्यक्ष भाजपा मंडल कैमोर भवानी राजा मिश्रा, गुड्डू तिवारी, पित्रेश पाण्डेय, हाईकोर्ट अधिवक्ता ब्रह्ममूर्ति तिवारी, एडवोकेट संजय जयसवाल,

तहसील अध्यक्ष मानवाधिकार संगठन वि.गढ़ दुर्गा प्रसाद बर्मन, कुक्कू मौलाना , आश्चर्य तिवारी, विक्कू दीक्षित, आशिक बेग, संतोष चौहान, मनीष नावेद , मोनू खान, श्याम गुप्ता आदि गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं पत्रकार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे “एक पेड़ माँ के नाम” योजना को जन-जन तक पहुँचाएंगे और पर्यावरण संरक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
✍️ संतोष प्रसाद तिवारी
RPKP INDIA NEWS
कैमोर


