पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका के चलते वरिष्ठ पत्रकार मनोज दुबे को डॉक्टरेट की उपाधि

Advertisement

वरिष्ठ पत्रकार मनोज दुबे को दिया गया इंटरनेशनल आइकॉन अवार्ड

(पचमढ़ी) सतपुड़ा की रानी, प्रदेश का गौरव, भगवान शिव की पावन भूमि में जन्मे पिता वरिष्ठ साहित्यकार स्व. महेन्द्र कुमार दुबे की संस्कार शिक्षा का परिणाम रहा। 1982 के दशक से पत्रकारिता के दामन थामा और इसी के साथ ही डॉ. हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय सागर यूनिवर्सिटी पत्रकारिता में अपना लघु शोध ग्रंथ आधुनिकता की हिंदी पत्रिकाओं का मूल्यांकन पर अध्ययन पुस्तक लिखी – दशकों राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त वरिष्ठ लेखक एवं पत्रकार मनोज दुबे ने तत्कालीन महामहिम राज्यपाल डॉ. भाई महावीर जी के सानिध्य में ही – पचमढ़ी डॉ. भाई महावीर की दृष्टि में पुस्तक लिखी – इसी के साथ ही देश के नामी अखबार में पचमढ़ी नामक धारावाहिक लेख – जो पचमढ़ी के विकास के लिए लिखा गया था – “पहला और पहुंच की मोहताज” आर्टिकल प्रकाशित हुआ, जो लगभग एक माह प्रकाशित हुआ, जिसके चलते प्रशासन और सरकार सक्रिए में आ गये।

श्री दुबे की पत्रकारिता निष्पक्ष, निर्भीक और अपनी बेबाक टिप्पणियों – भाषा की ओजस्विता ने कमाल का काम किया। उनकी लिखी रचनाएं और आर्टिकल देश के नामी गिरामी – राष्ट्रीय अखबारों के मुखपृष्ठ पर बेबाकी से प्रकाशित होते आये हैं। उन्होंने पत्रकारिता के उच्च मापदंडों और सिद्धांतों का पालन कर अपनी कलम से कभी समझौता नहीं किया, न ही रंग जय जयकार किया न किसी रंग को स्वर दिया। उनकी धारदार कलम अपनी बेबाकी से आज भी समाचार पत्रों के मुखपृष्ठ पर प्रकाशित होते आ रही है।

इसी पत्रकारिता और लेखन क्षेत्र में अपनी महारथ हासिल करने वाले मध्यम परिवार में जन्मे – श्री दुबे को नीति आयोग द्वारा मानित राष्ट्रीय संस्था परिवर्तन योषणा द्वारा अपना सर्वोच्च अवार्ड ‘‘नोबेल पुरस्कार’’ – एवं ‘‘लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड’’ रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने के साथ ही ‘‘भारत गौरव सम्मान’’ – ‘‘राष्ट्रीय नारद सम्मान’’ – ‘‘इंडिया स्टार बुक ऑफ वर्ल्ड्स’’ रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने के साथ ही 2025 का – सर्वश्रेष्ठ अवार्ड ‘‘इंटरनेशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड्स – इंटरनेशनल आइकॉन अवार्ड’’ की चेयर पर्सन वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की एडिटर इन चीफ बबीता अग्रवाल ने किया। उन्हें ऑनलाइन प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि पत्रकारिता के उच्च मापदंडों और सिद्धांतों का पालन करते हुए मनोज दुबे को जो उपलब्धि मिली है अवश्य ही सराहनीय है इसकी प्रशंसा करते हैं।

आर.एस.एस. में पदस्थ समाजसेवी चाणक्य बक्षी भाजपा के संजय लेडवानी अधिवक्ता पचमढ़ी, संजय जायसवाल सहित अनेक गणमान्यजनों ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

इसी के साथ ही पचमढ़ी नगर छावनी परिषद के सीईओ राहुल गर्ग, आई.डी.एस. डॉ. प्रदीप जैन, अमेरिका से संतोष यादव, शशिकांत वर्मा, कवि नर्मदापुरम् प्रवीन शुक्ला, नरेंद्र गुप्ता, सुनील शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार विजय तिवारी सागर, मनोज तिवारी सागर, विजय श्रीवास्तव रेलवे में पदस्थ भोपाल, योगेश केंद्रीय विद्यालय पचमढ़ी शंकर कौशिक, पुलिस विभाग आदि ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें