नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत दो तथा बड़वारा क्षेत्र में एक नया कन्टेन्टमेन्ट जोन घोषित
कटनी – कटनी जिले के नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत दो क्षेत्रों में कोरोना संक्रमित के पाये जानें पर संबंधित क्षेत्रों को कन्टेनमेन्ट जोन घोषित कर दिया गया है। वहीं बड़वारा तहसील अन्तर्गत भी कोरोना संक्रमित पाये जाने पर संबंधित क्षेत्र को कन्टेनमेन्ट जोन घोषित किया गया है। कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने प्रोटोकाल के तहत कन्टेनमेन्ट जोन घोषित करते हुये कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट शशिभूषण सिंह आदेश जारी कर दिये हैं। इन क्षेत्रों में अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य समस्त गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी।
इस संबंध में जारी आदेश के तहत नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत वंश स्वरुप वार्ड क्रमांक 29 में हर्ष मार्बल की ऊपरी मंजिल बरगवां, सुलभ शौचालय के बगल में संक्रमित सहित 2 फ्लैट तथा इंदिरा गांधी वार्ड क्रमांक 4 में बालाजी गेट प्रिया जनरल स्टोर के पास शिवनगर में प्रभावित फ्लोर एवं भू-तल फ्लोर को कन्टेनमेन्ट जोन घोषित किया गया है। इसी प्रकार बड़वारा तहसील अन्तर्गत ग्राम सांधी तहसील बड़वारा के वार्ड नंबर 9 एवं 10 ग्राम सांधी हनुमान जी के मंदिर से गेंदलाल पटैल के घर तक के क्षेत्र को कन्टेनमेन्ट जोन बनाया गया है। इस क्षेत्र में कुल 4 मकानों को शामिल किया गया है।
म.प्र. पब्लिक हैल्थ एक्ट 1949 के सेक्शन 71(2) के प्रावधानों के अनुसार कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट शशिभूषण सिंह नें नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत संबंधित क्षेत्रों को कन्टेनमेन्ट जोन घोषित कर दिया है। नगर निगम अन्तर्गत कन्टेनमेन्ट क्षेत्रों में एस.डी.एम बलवीर रमन इंसीडेंट कमांडर, तहसीलदार मुनौव्वर खान सहायक इंसीडेंट कमांडर और सी.एस.पी शशिकांत शुक्ला नोडल अधिकारी पुलिस होगें। इसके अलावा सहायक आयुक्त संध्या सरयाम नोडल अधिकारी नगर निगम, उपयंत्री संजय मिश्रा सहायक नोडल अधिकारी नगर निगम, डॉ. बी.आर.पंजवानी नोडल अधिकारी स्वास्थ्य और जिला प्रबंधक सौरभ नामदेव नोडल अधिकारी कंट्रोल रूम होगें।
वहीं बड़वारा तहसील अन्तर्गत एसडीएम बलबीर रमन इन्सीडेन्ट कमाण्डर, तहसीलदार क्षमा सराफ सहायक इन्सीडेन्ट कमाण्डर, थाना प्रभारी बड़वारा राजेश सिंह डोंगरे नोडल अधिकारी पुलिस, सीईओ जनपद पंचायत ज्ञानेन्द्र मिश्रा नोडल अधिकारी जनपद पंचायत, बीएमओ अनिल झामनानी नोडल अधिकारी स्वास्थ्य और सहायक यंत्री एस0के0 खर्द नोडल अधिकारी कन्ट्रोल रुम होंगे।
कन्टेनमेन्ट क्षेत्रों में आयुष विभाग द्वारा रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता बढ़ाने औषधियों का निःशुल्क वितरण भी प्रारंभ कर दिया गया है।

