लोंगो में सार्थक एप का प्रचार प्रसार करें-कलेक्टर श्री सिंह –

( धार )

     कलेक्टर आलोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में कोविड-19 के तहत सार्थक एप का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संतोष वर्मा सभी एसडीएम तहसीलदार, नायब तहसीलदार, बीपीएम मौजूद थे। प्रशिक्षण में बताया गया कि सार्थक ऐप में एसडीएम को इंसीडेंट     कमांडर तथा तहसीलदार, नायब तहसीलदार को RRT हेड बनाया गया है। श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सार्थक ऐप को सिरियसली प्रतिदिन देखे इसकी पूरी मानीटरिंग करे। एप में टीमो के द्वारा प्रतिदिन डाटा अपडेट किया जाए जिससे राज्य स्तर पर प्रोग्रेस देखी जा सके। डीपीएम प्रतिदिन डाटा अपलोड करना सुनिष्चित करे। प्राशिक्षण में अधिकारियों को कोविड मेनेजमेंट, कन्ट्रोलिंग फेकल्टी, सीसीसी सेंटर के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। श्री सिंह ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र में सीसीसी सेंटर बनाए जिसमें आईसोलेट ओर कोरनटाईन सेपरेट हो ।दोनो के आवागमन के रास्ते अलग-अलग हो। साथ ही अपने क्षेत्र में आम नागरिक के लिए बनाए गए सार्थक एप लाईट का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें