कलेक्टर श्री लवानिया ने बागसेवनिया क्षेत्र का निरीक्षण किया

( भोपाल )

जन सुरक्षा के लिए लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जाए

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अविनाश लवानिया ने लॉक डाउन किए गए क्षेत्र का निरीक्षण किया।

   निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुराना भोपाल, बागसेवनिया क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस मौके पर डीआईजी श्री इरशाद वली भी साथ रहे। बागसेवनिया क्षेत्र के भ्रमण के दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोविड-19 में जारी एसओपी का अक्षरश: पालन कराया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो सभी लोग घरों में रहे और संस्थान, दुकान, प्रतिष्ठान बन्द रखे जाए, शासन के द्वारा निर्देशों का पालन नहीं करने वालो के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

कलेक्टर ने कहा की जारी आदेश में अनुविभागीय स्तर पर चिन्हित किए गए क्षेत्रों में बैरिकेडिंग कर आवाजाही को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाए। लॉकडाउन का आवश्यक रूप से पालन कराया जाए। स्वास्थ्य सेवाओं को छोड़कर सभी दुकाने, प्रतिष्ठान बंद कराए जाएं। कॉलोनियों में फॉगिंग और सैनिटाइजेशन का व्यापक रूप से कार्य कराया जाए। नगर निगम द्वारा सभी आवश्यक दैनिक वस्तुओं के लिए फोन नंबर जारी किए जाएं, जिससे किसी भी दैनिक वस्तुओं की उपलब्धता नगर निगम उपलब्धता आमजनों तक पहुंचाई जा सके।

   कलेक्टर ने कहा कि अनुविभाग स्तर पर जारी लॉकडाउन के आदेशों का आमजनों से पालन कराया जाए। उन्हें घर से नहीं निकलने की समझाइश दी जाए। संबंधित क्षेत्र की सभी व्यवसायिक गतिविधियों को प्रतिबंधित किया जाए।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें