आयुष राज्यमंत्री श्री कांवरे ने की विभागीय समीक्षा

( अनुपपुर )

आयुष विधाओं से प्रदेश का नाम रोशन करने की दिशा में काम हो

  आयुष (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्री रामकिशोर कांवरे ने कहा है कि आयुष की विधाओं से प्रदेश का नाम रोशन करने की दिशा में कार्य किया जाए। उन्होंने कहा है कि कोविड संक्रमण में आयुर्वेद ने अपना सर्वोच्च स्थान बनाया है। श्री कांवरे सोमवार को भोपाल में मंत्रालय में आयुष विभाग की गतिविधियों की समीक्षा कर रहे थे।
आयुष राज्यमंत्री ने कहा है कि औषधीय पौधें लगाने के लिये भी लोगों को प्रेरित  किया जाए, साथ ही रिटायर्ड डॉक्टर्स एवं अधिकारियों से भी आयुर्वेद की दिशा में उनके अनुभवों का लाभ लिया जाए। उन्होंने कहा कि जिले में पदस्थ अधिकारियों को सक्रिय किया जाये, जिससे विभाग की गतिविधियां और तेज हो सके। राज्य मंत्री ने कहा कि वे शीघ्र ही जिलों का दौरा कर निरीक्षण भी करेंगे।
बैठक में विभाग में रिक्त पद अधिकारी-कर्मचारियों को दिये जाने वाले समयमान-वेतनमान एवं कॉलेज की मान्यता संबंधी जानकारी के साथ विभाग की गतिविधियों की समीक्षा की गई। बैठक में आयुक्त श्री एम.के. अग्रवाल सहित विभाग के अधिकारी एवं डॉक्टर्स उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें