पीएमश्री स्कूल कैमोर को हायर सेकेंडरी का दर्जा, विधायक संजय पाठक को भाजपा मंडल कैमोर ने जताया आभार
(कैमोर) प्रधानमंत्री स्कूल योजना के अंतर्गत संचालित पीएमश्री हाई स्कूल खलवारा बाजार कैमोर को अब हायर सेकेंडरी विद्यालय के रूप में स्वीकृति मिल गई है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। भाजपा मंडल कैमोर ने इस निर्णय के लिए क्षेत्रीय विधायक श्री संजय सत्येंद्र पाठक का हृदय से आभार प्रकट किया है।

भाजपा मंडल कैमोर के अध्यक्ष भवानी राजा मिश्रा ने बताया कि इस स्वीकृति में विधायक श्री पाठक की सक्रिय भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक निर्णय से क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों को अब स्थानीय स्तर पर ही उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।

श्री मिश्रा ने संपूर्ण कैमोर मंडल की ओर से विधायक श्री पाठक का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विश्वास जताया कि उनके कुशल मार्गदर्शन में क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में यह एक मील का पत्थर साबित होगा, जिससे आने वाली पीढ़ियों को लाभ मिलेगा।
✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
मीडिया प्रभारी
भाजपा मंडल कैमोर
