पटेरा, कुम्हारी, बटियागढ़, जबेरा सहित अन्य स्थानों पर हुई बिना मास्क लगाए लोगों पर कार्यवाही

( दमोह )

सभी पर लगाया गया जुर्माना

कलेक्टर तरूण राठी द्वारा दिये गए निर्देशो के तहत लगातार जिले में मास्क न लगाने वालो पर जुर्माने की कार्यवाही की जा रही हैं।

इसी कड़ी में आज तहसीलदार पटेरा श्री विकास अग्रवाल ने पटेरा एवं कुम्हारी में मास्क न लगाने वाले 21 लोगो पर 2100 रुपये जुर्माने की कार्यवाही की गई। इसी प्रकार बटियागढ़ तहसीलदार सुश्री जानकी उईके ने 32 लोगों पर 3200 रुपये जुर्माने की कार्यवाही की गई।

इसी प्रकार जबेरा में बिना मास्क लगाए 26 लोगो पर चलानी कार्यवाही की गई। सभी को समझाईश दी कि स्वयं मास्क लगाए और परिवार के लोगों को भी मास्क लगाने प्रेरित करे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें