विद्युत आपूर्ति की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए ग्वालियर में स्थानीय स्तर पर काल सेन्टर की विशेष व्यवस्था –

( शाजापुर )

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विद्युत आपूर्ति की समीक्षा को लेकर मैदानी अधिकारियों को निर्देश दिए हैंकि सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को सचेत किया है कि विद्युत आपूर्ति में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया है कि कंपनी के गोविन्दपुरा स्थित केन्द्रीय कॉल सेंटर में उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधित शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। सम्मानीय उपभोक्ता काल सेन्टर नं. 1912 पर किसी भी मोबाइल नेटवर्क या लैंड लाइन से अपनी विद्युत संबंधी शिकायत दर्ज करवाकर निराकरण करा सकते हैं। कंपनी ने उपभोक्ता सेवा को ध्यान में रखते हुए ग्वालियर शहर के उपभोक्ताओं के लिए संभागों में स्थानीय स्तर पर भी काल सेन्टर की विशेष सुविधा प्रदान की है। ग्वालियर शहर वृत्त के उपभोक्ताओं को यदि अपनी विद्युत संबंधी शिकायतों को दर्ज कराने के लिए काल सेन्टर नंबर व्यस्त मिलने अथवा उक्त दूरभाष पर किसी प्रकार की कोई परेशानी/कठिनाई महसूस होने पर वे स्थानीय स्तर पर प्रारंभ किए गए जोन कॉल सेंटर में अपनी शिकायत दर्ज कर निराकरण करा सकते हैं।
क्र. संभाग का नाम कॉल सेंटर का स्थान मोबाइल नं.
1 नगर संभाग केन्द्रीय रोशनीघर 7389853199
2 नगर संभाग पूर्व थाटीपुर जोन 9399291058
3 नगर संभाग दक्षिण कम्पू जोन 9981793742
4 नगर संभाग उत्तर फूलबाग जोन 6265792644
    ग्वालियर शहर वृत्त अंतर्गत संभागों में स्थानीय स्तर पर काल सेन्टर का विवरण
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें