लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस कर रही है चालानी कार्रवाई
( कटनी )
कोरोनावायरस के बढ़ते मरीजों को देखते हुए कटनी जिला कलेक्टर शशि भूषण सिंह द्वारा सप्ताह में दो दिन शनिवार एवम रविवार के लिए टोटल लॉकडाउन किया गया है। पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार के निर्देशन में कटनी पुलिस लॉक डाउन का पालन कराने हेतु व्यवस्था में लगी है एवम चेकिंग कर रही है। टोटल लॉक डाउन होने के बाद भी लोगों द्वारा इसका उल्लंघन किया जा रहा है। ऐसे लोगों पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। मिशन चौक पर ट्रैफिक टीआई राघवेंद्र भार्गव के नेतृत्व में सड़क पर बेवजह घूमने वाले लोगों को रोककर पूछताछ की जा रही है। आवश्यक कारण ना बताने पर उनके खिलाफ चालानी कार्यवाही की जा रही है। ट्रैफिक टीआई ने बताया कि प्रशासन के निर्देश पर कोरोना वायरस के संक्रमण को कम करने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है, उसी का पालन कराया जा रहा है। उन्होंने जनता से अपील की है कि अनावश्यक घर के बाहर न निकले। यदि अति आवश्यक तो मास्क अवश्य लगाए, सैनीटाइजर साथ रखे समय समय पर हाथो को सैनीटाइज करते रहे।
रिपोर्ट: मतीन खान एवं राजेश कुमार तिवारी कटनी

