
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतेन्द्र सिंह ने आज जिले के बुढ़ार विकासखण्ड में स्थित शारदा ओपन कास्ट माईन्स का अवलोकन किया। माईन्स में उपयोग की जाने वाली हाईवाल मशीन इत्यादि के बारे में जानकारी ली तथा महाप्रबंधक से खादान से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियॉ प्राप्त की। उन्होंने खनन के कार्य में सर्तकता एवं सावधानी बरतने की सलाह के साथ अन्य आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देश दिए। इस मौके पर महाप्रबंधक एसईसीएल श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, एरिया मैनेजर श्री कृष्णा, तहसीलदार श्री भरत सोनी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।