गृह, जेल, संसदीय कार्य मंत्री द्वारा दतिया समेत गढ़ी एवं डोगरपुर में जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित –

( दतिया )

दतिया प्रवास के दौरान गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज दतिया नगर की शिशु वाटिका पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने सेनेटाइजर से लोगों के हाथ धुलवाए और उनका हालचाल जाना। उन्होंने लोगों से कहा कि राज्य सरकार उनके साथ है और जरूरतमंदों की हर संभव मदद करेगी। आपने किला चौक पर पौधा भी रोपा।
गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी मंत्री ने गढ़ी एवं डोगरपुर में प्रवासी मजदूरों केा संबल योजना के पंजीयन प्रमाण-पत्र बांटे। आपने जरूरतमंद परिवारों के सेनेटाइजर से हाथ धुलवाएं एवं उन्हें राहत सामग्री भी बांटी। आपने उन्हें रोपने के लिए पौधे भी वितरित किए। गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी मंत्री का डोगरपुर में आत्मीय स्वागत किया गया।
गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी मंत्री के साथ सर्वश्री सुरेन्द्र बुधोलिया, प्रदीप अग्रवाल, आशाराम अहिवार, प्रशांत ढेंगुला, योगेश सक्सेना, सतीश यादव, राजू त्यागी, अतुल भूरे चौधरी, विनय यादव, पुष्पेन्द्र रावत, अमित महाजन, सुनील दुवे, मुकेश यादव, सुभाष अग्रवाल, सयैद अली जैदी, श्रीमती रामलली दांगी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अतेन्द्र सिंह गुर्जर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दतिया श्री गिर्राज दुवे उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें