विद्युत विभाग के लाइन स्टाफ से मारपीट पर प्राथमिकी दर्ज –

( अनुपपुर )

रविवार 26 जुलाई को वितरण केन्द्र कोतमा अंतर्गत ग्राम श्रमिक नगर (हाईवे के पास) में बिजली विभाग की वसूली टीम द्वारा उपभोक्ता सद्दाम हुसैन पिता नासिर हुसैन के गैर घरेलू विद्युत कनेक्शन में बकाया राशि होने के कारण लाईन को काटा गया, लाईन कटने के उपरांत सद्दाम हुसैन के भाई गुलाम मुस्तफा द्वारा मौके पर वाली टीम के लाईन स्टाफ व वाहन चालक के सांथ मार पीट व गाली गलौच की गई एवं डंण्डे से मारने का प्रयास किया गया, जिससे तत्काल उक्त कर्मचारी द्वारा स्वयं का बचाव कर वितरण केन्द्र प्रभारी ए.ई. व जे.ई. कोतमा के सांथ कोतमा थाना पहुॅच कर आरोपी गुलाम मुस्तफा के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गयी। आरोपी पर शासकीय कार्य मे बाधा डालने, डराने धमकाने एवं मारपीट करने पर धारा 353, 294, 323, 506 भा.द.वि. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
उल्लेखनीय है कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है एवं पूर्व में भी अन्य कारणों से आपराधिक प्रकरण दर्ज हुए हैं। आरोपी द्वारा प्रायः हमेशा मीटर रीडिंग व बिल वितरण के समय गाली गलौच की स्थिति व कर्मचारियों में भय की स्थिति निर्मित की जाती रही है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें