कटनी शहर में कुल 10 छात्रावास कोविड सेन्टर के रुप में विकसित
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को कर्तव्य पर उपस्थित रहने के दिये निर्देश
कटनी – कटनी शहर में कुल 10 छात्रावासो को कोविड केयर सेंटर के रूप में विकसित किया गया है। आवश्यक सुविधाओं से युक्त इन कोविड केयर सेंटरो में कुल 518 बेड की क्षमता उपलब्ध हैं।
जिले में संक्रमित व्यक्तियों की बढ रही संख्या के मद्देनजर सभी कोविड केयर सेंटरो को क्रियाशील और तैयार रखने के निर्देश कलेक्टर श्री शशिभूषण सिंह ने दिये है। उन्होंने कोविड केयर सेंटर के प्रभारी अधिकारियों और वार्डन तथा ड्यूटी पर तैनात किए गए सभी कर्मचारियों को आगामी आदेश तक अपने कर्तव्य पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
कटनी शहर में जिन छात्रावासो को कोविड केयर सेंटर के रूप में विकसित किया गया है उनमे कैम्प कटनी के अनुसूचित जाति सीनियर नवीन बालक एवं अनुसूचित जाति सीनियर नवीन कन्या छात्रावास के लिये जिला शिक्षा अधिकारी बी0बी0 दुबे सहित वार्डन सुभाष चन्द्र झारिया एवं श्रीमती मायाराज को नियुक्त किया है। अनुसूचित जाति सीनियर कन्या छात्रावास बरगवां में कटनी विकासखण्ड के बीआरसी विवेक दुबे व वार्डन हेमलता बैरागी की ड्यूटी लगाई गई है। जिला संयोजक आदिम जाति सरिता नायक को अनुसूचित जाति महाविद्यालय छात्रावास खिरहनी तिलक कॉलेज के पास में वार्डन संतोष त्रिपाठी, अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास खिरहनी में वार्डन अखिलेश मेहरा, अनुसूचति जजनजनाति महाविद्यालय बालक छात्रावास खिरहनी दुर्गा चौक में वार्डन अखिलेश मेहरा और अनुसूचित जनजाति सीनियर कन्या छात्रावास खिरहनी दुर्गा चौक में वार्ड शमिला कुरलस्ते की ड्यूटी लगाई गई है।
इसके साथ ही कस्तरबा बालिका छात्रावास जबलपुर रोड कटनी में एपीसी जिला शिक्षा केन्द्र अभय कुमार जैन और वार्डन शोभा सिंह चौहान, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बालक छात्रावास खिरहनी दुर्गा चौक तथा औद्यागिम प्रशिक्षण संस्था कन्या छात्रावास खिरहनी दुर्गा चौक में अधीक्षक आईटीआई रंजीत कुमार रोहितास सहित वार्डन अनिल तिवारी को नियुक्त किया गया है।
शामिल हैं।

