
कलेक्टर श्री धनंजय सिंह ने शासन द्वारा संचालित हितग्राही मूलक योजनाओं से जनसामान्य को शीघ्र लाभान्वित किए जाने के निर्देश डीएलसीसी की बैठक में दिए। कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री धनंजय सिंह की अध्यक्षता में डीएलसीसी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री मनोज सरियाम, एडीएम श्री जीपी माली, नाबार्ड डीडीएम श्री नरेश तिजारे सहित विभिन्न बैंको के अधिकारी उपस्थित रहें। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रधानमंत्री पथ विक्रेता आत्म निर्भर योजनांतर्गत निर्धारित लक्ष्य अनुरूप सभी प्रकरणो को ऑनलाईन दर्ज करने की कार्यवाही शीघ्र करें। उन्होने बैठक में उपस्थित सभी बैंकर्स को निर्देशित किया कि वे योजनांतर्गत प्रेषित प्रकरणों में स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही में गति लाए। बैंकर्स शत प्रतिशत प्रकरणो का वितरण किया जाना सुनिश्चित कराएं।