सीएमओ बक्सवाहा श्री पाठक को 2 वेतन वृद्धि रोकने का नोटिस जारी –
( सागर )
कमिश्नर श्री जेके जैन ने छतरपुर जिले के बक्सवाहा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री लखनलाल पाठक को घोर लापरवाही कर्तव्यविमुखता एवं अशोभनीय आचरण के आरोप में दो वेतन वृद्धियां असंचयी प्रभाव से रोकने का नोटिस दिया है। सीएमओ से कहा गया है कि अपना उत्तर तीन दिवस के भीतर प्रस्तुत करें अन्यथा एक पक्षी कार्रवाई की जाएगी।
यह कार्रवाई कलेक्टर छतरपुर के प्रतिवेदन पर आधार पर की गई है। गत 21 जुलाई रात्रि 9.30 बजे बक्सवाहा के पहले कैरो गांव के पास महिला बाल विकास अधिकारी श्री जैन के साथ श्री पाठक का अभद्रता पूर्ण वार्तालाप हुआ था। श्री पाठक होम क्वारंटाइन होने के बावजूद घर से निकलकर बाहर घूम रहे थे। जिससे कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा उत्पन्न हुआ। श्री पाठक को मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 16 के अंतर्गत अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत नोटिस जारी किया गया है।
