ईएनसी शिवपुरी जाकर जल आपूर्ति परियोजना का परीक्षण करेंगे

( भोपाल )

नगरीय विकास मंत्री से तकनीकी शिक्षा मंत्री ने की विकास कार्यों की चर्चा

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास के ईएनसी को निर्देशित किया है कि वे शिवपुरी जाकर जल आपूर्ति परियोजना सहित अन्य विकास कार्यों का परीक्षण करें। तकनीकी शिक्षा और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने नगरीय विकास एवं आवास मंत्री से भेंट कर शिवपुरी नगर पालिका के विकास कार्यों के संबंध में चर्चा की।

मंत्री श्रीमती सिंधिया ने शिवपुरी की पेयजल योजना स्ट्रीट लाइट, बस स्टैण्ड और प्रधानमंत्री आवास के संबंध में चर्चा की। उन्होंने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा स्थापित करने के संबंध में भी बात की। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री ने अधिकारियों को सभी विषयों पर जल्द कार्यवाही के निर्देश दिये।

बैठक में प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास श्री नीतेश व्यास, आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास श्री निकुंज श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें