ग्लोबल इंडियन फाउंडेशन एण्ड नवीन पथ दिल्ली द्वारा जिले के शासकीय विभागों में इम्यूनिटी बूस्टर ज्यूस का वितरण करवाया –
( आगर-मालवा )
ग्लोबल इंडियन फाउंडेशन एण्ड नवीन पथ दिल्ली के द्वारा बुधवार को कोविड-19 वायरस से बचाव के दृष्टिगत आगर-मालवा जिले के शासकीय कार्यालयों में इम्यूनिटी बूस्टर डाबर कम्पनी की रियल फ्रुट लीची, मिक्स फ्रुट ज्यूस, कूलेर्ज मैंगो ज्यूस का वितरण किया गया है। ग्लोबल इंडियन फाउंडेशन एण्ड नवीन पथ दिल्ली के चेयरमैन श्री नवीन कुमार के निर्देशन एवं जनरल सेकेटरी श्री किशोर मणीहाल, प्रेसीडेंस मॉडल एसोसिएशन ऑफ मुम्बई हिच्च नारायण पांडेय के मार्गदर्शन में फाउंडेशन के सदस्य श्री गोलू सुराना, श्री अविनाश शर्मा, श्री सोनू पंडित, श्री मंगलेश दयाल, श्री संतोष गोस्वामी के द्वारा इम्यूनिटी बूस्टर ज्यूस का वितरण किया गया। वर्तमान में फाउंडेशन द्वारा 20 पेटी 600 नग फ्रुटी का वितरण कलेक्टर कार्यालय में किया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग, जिला चिकित्सालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय आदि विभागों हेतु 300 पेटी लगभग 9000 नग इम्यूनिटी बूस्टर फ्रुटी ओर भी वितरण हेतु प्रदाय की जाएगी।
फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा से भेंट कर उन्हें फाउंडेशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में उनकी संस्था द्वारा कोरोना वायरस को दृष्टिगत रखते है रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से यह फ्रुटी ज्यूस का वितरण कई शहरों में किया जा रहा है।
