विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के प्रयास से बदला ट्रांसफार्मर
विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के प्रयास से बदला ट्रांसफार्मर
विजयराघवगढ़ । कटनी जिले के विजयराघवगढ़ विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले कन्हवारा ग्राम में तालाब के पास वाला 200 KVA का ट्रांसफार्मर विगत 1 माह से जला हुआ था । तहसील से लेकर जिले के अधिकारियो से प्रयासों के बाद भी जब ग्रामीण कृषको की किसी ने नहीं सुनी तब हतास होकर उन्होंने विजयराघवगढ़ के समाज सेवी जय तिवारी के अथक प्रयासों से विधायक संजय सत्येंद्र पाठक को कृषको की समस्याओं से अवगत कराया गया । श्री पाठक जी के द्वारा ग्रामीणों को अबिलम्ब सहयोग के आदेश उपरांत 24 घंटे के अंदर ही कन्हवारा में 200 kva का नया ट्रांसफार्मर बिद्युत कर्मियों द्वारा लगाया गया है। ग्राम के लगभग 150 खेतिहर किसान आज विधायक श्री पाठक जी के इस सहयोग के लिए कृतज्ञ हैं ।इस अवसर पर इन्द्र कुमार, कोमल कुशवाहा, ताराचंद पटेल,भालू कुशवाहा,झल्ला कुशवाहा,उमेश विश्वकर्मा,मोंटू पाड़े,कंधी कुशवाहा,चुन्नू कुशवाहा आदि समस्त कृषको ने दिल से आभार व्यक्त किया है।
