मास्क और फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करके ही हम कोरोना पर पूर्ण नियंत्रण कर पाएंगे- मुख्यमंत्री श्री चौहान –

( छिन्दवाड़ा )
    मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मास्क एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग का अनिवार्य रूप से उपयोग करके ही हम कोरोना संक्रमण पर पूरा नियंत्रण कर पाएंगे। लॉकडाउन खुलने पर यदि इसका पालन नहीं किया जाता है, तो पुनः संक्रमण फैल जाता है तथा सारी मेहनत बेकार जाती है। दूसरी ओर लॉक डाउन करने से अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होती है। अब वर्तमान घोषित लोक डाउन के पश्चात लॉकडाउन नहीं करना है तथा पूरी सावधानी एवं सतर्कता के साथ विधि एवं नियमों का पालन करते हुए कोरोना को हराना है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कोई भी व्यक्ति चाहे वह मुख्यमंत्री हो, मंत्री हो, जनप्रतिनिधि हों अथवा अधिकारी हो, यदि उन्होंने इसका पालन नहीं किया तो फिर कार्यवाही होगी। कोरोना को समाप्त करने के लिए सभी को इन सावधानियों को बरतना अनिवार्य है। उन्होंने मंत्री गणों से कहा कि आगामी 14 अगस्त तक कोई सार्वजनिक दौरे नहीं करें, वीसी के माध्यम से बैठकें करें, वर्चुअल रैली करें, अपने आवास पर भी एक बार में 5 से अधिक व्यक्तियों से न मिलें। मुख्यमंत्री श्री चौहान चिरायु अस्पताल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे। वीसी में गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, डीजीपी श्री विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री मोहम्मद सुलेमान आदि उपस्थित थे।
जनप्रतिनिधि कोई सार्वजनिक कार्यक्रम न करें-मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि चुनाव से अधिक आवश्यक है लोगों की जान बचाना। कोई भी जनप्रतिनिधि कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रम न करे। गाइडलाइंस का पालन न करने पर जुर्माने तथा प्रकरण दर्ज करने, दोनों की कार्रवाई की जाएगी।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें