ग्राम पंचायत बमनी के सचिव निलंबित –

( दमोह )

दमोह जिले की जनपद पंचायत पटेरा की ग्राम पंचायत बमनी के सचिव द्वारा ग्राम पंचायत जमुनिया पदस्थापना कार्यकाल के दौरान वर्ष 2012 में ग्राम जमुनिया में नाले पर पुलिया निर्माण हेतु राशि 5 लाख  रूपये जनपद निधि योजना से स्वीकृत किये गये थे, जिसका कार्य अभी तक नहीं कराये जाने के आरोप तथा गंभीर वित्तीय अनियमिता की श्रेणी मानते हुये मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ गिरीश मिश्रा ने म.प्र. सेवा (ग्राम पंचायत सचिव भर्ती और सेवा शर्ते ) नियम 2011 के नियम 7 एवं सहपठित म.प्र. साधारण खण्ड अधिनियम 1957 के नियम 16 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुये अमर सिंह को तत्काल सचिव पद से निलंबित किया गया है। निलंवन अवधि में मुख्यालय जनपद पंचायत पटेरा होगा एवं नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें