कलेक्टर ने जयसिंहनगर के जोरा में गौशाला हेतु भूमि का किया चिन्हाकन –

( शहडोल )

कलेक्टर डॉ. सतेंद्र सिंह ने आज जयसिंहनगर जनपद के ग्राम जोरा में गौशाला निर्माण हेतु सड़क के बगल से पड़ी 4 हेक्टेयर राजस्व भूमि का चिन्हाकन किया तथा गौशाला बनाए जाने हेतु भूमि का समतलीकरण कराने एवं नाप जोख कराकर हद बंदी कराने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए।
इस अवसर पर विधायक ब्योहारी श्री शरद कोल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जयसवाल, वन मंडलाधिकारी उत्तर श्री देवांशु शेखर, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग श्री आर.के.श्रोती, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर श्री रमेश सिंह, अनुविभागीय अधिकारी वन श्री विद्या भूषण मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री अभिषेक झा, तहसीलदार जयसिंहनगर श्री रॉबिन जैन, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोतमा श्री संजय पांडेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें