नईगढ़ी, रायपुर कर्चुलियान तथा गुढ़ में बनाये गये तीन कंटेनमेंट क्षेत्र –

( रीवा )

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट इलैयाराजा टी ने तहसील नईगढ़ी, रायपुर कर्चुलियान तथा गुढ़ के तीन क्षेत्रों में कोरोना संक्रमित मरीज पाये जाने पर संबंधित क्षेत्रों में कंटेनमेंट एरिया घोषित करने के आदेश दिये हैं। जारी अलग-अलग आदेशों के अनुसार तहसील नईगढ़ी के ग्राम माड़ौ के वार्ड क्रमांक एक तथा पांच, तहसील रायपुर कर्चुलियान के ग्राम रौरा के वार्ड क्रमांक 18 तथा तहसील गुढ़ के वार्ड क्रमांक 9 में अशोक जायसवाल के घर से बाबू जायसवाल के घर तक के क्षेत्र को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किया गया है। कंटेनमेंट एरिया में आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
जारी आदेश के अनुसार घोषित किये गये कंटेनमेंट एरिया में निवास करने वाले सभी निवासियों को होम क्वारेंटाइन में रहना होगा। इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग तथा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने के लिए अधिकृत व्यक्तियों के अतिरिक्त सभी का प्रवेश वर्जित होगा। कंटेनमेंट एरिया में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता तथा अन्य स्थानीय कर्मचारियों के दल तैनात किये गये हैं। इनके द्वारा कंटेनमेंट क्षेत्रों के प्रत्येक घर में जाकर निर्धारित प्रपत्र में व्यक्तियों की जानकारी तैयार की जायेगी।
जारी आदेश के अनुसार इन कंटेनमेंट क्षेत्रों के संबंधित एसडीएम को इंसिडेंट कमाण्डर बनाया गया है। इन्हें सहयोग देने के लिए राजस्व, पुलिस, जनपद पंचायत, जनपद पंचायत, स्वास्थ्य विभाग तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी तैनात किये गये हैं। कलेक्टर ने कंटेनमेंट क्षेत्रों में निर्देशों तथा प्रतिबंधों का कठोरता से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें