नागालैंड से कटनी जा रहा भारी वाहन अंधा मोड में फसा

( कटनी )

विजयराघवगढ़ तहसील मुख्यालय की नगर परिषद क्षेत्र के अंधा मोड़ में आए दिन भारी वाहन फस कर जाम लगा देते हैं। ज्ञात हो कि विगत कई वर्षों से नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य मार्ग में नगर के बीचो बीच अंधा मोड़ स्थित है जहां मुख्य मार्ग संकीर्ण होने के कारण आए दिन ऐसी ही जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। भारी वाहनो के नाली में गिरते ही सड़क के किनारे निर्मित माकान भी क्षतिग्रस्त हो जाते है। लोगो को घायल होने की भी आशंका बनी रहती है जिसकी व्यवस्था हेतु न तो स्थानीय प्रशासन और ना ही जनप्रतिनिधियों का इस ओर ध्यान है। ज्ञात हो की नागालैंड से कटनी जा रहा भारी वाहन अंधा मोड़ की पुलिया की नाली में पिछला पहिया चले जाने के कारण बुरी तरह फस गया। वाहन की बिनोद गुप्ता के माकान में ठोकर लग गई गनीमत है किसी तरह की जन हानि नही हो पाई। फल स्वरूप दिन भर से जाम की स्थिति निर्मित है स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारी संघ के सदस्यों द्वारा कलेक्टर से अपेक्षा की गई है की उक्त अंधा मोड़ की जांच करा कर शासन की मनसा के अनुसार नगर के सौंदर्यीकरण को ध्यान में रखते हुए यहां की संकीर्णता को दूर कराने आदेश हो।

रिपोर्ट : जागेश्वर प्रसाद मिश्रा विजयराघवगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें