नगर परिषद कैमोर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस

(कैमोर) देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नगर परिषद कैमोर में गरिमामय एवं भव्य समारोह का आयोजन किया गया। नगर परिषद कार्यालय परिसर में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती पलक नमित ग्रोवर द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया।

ध्वजारोहण के पश्चात नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया। इस दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के वातावरण से सराबोर हो गया और “भारत माता की जय” तथा “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम की अगली कड़ी में आयोजित मंचीय कार्यक्रम में वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व, संविधान की गरिमा तथा नागरिक कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। समारोह के समापन पर उपस्थित सभी जनों को मिठाई (लड्डू) वितरित कर खुशियां साझा की गईं।

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती पलक नमित ग्रोवर, उपाध्यक्ष संतोष केवट सहित नगर परिषद के समस्त पार्षद, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनीष परते, अधिकारी कर्मचारी तथा नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें