MP Transfer 2026: IPS अफसरों की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी… मध्यप्रदेश में कई वरिष्ठ अधिकारियों की नई पदस्थापना, गृह विभाग का आदेश जारी
(भोपाल) मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल से जारी किया गया है। आदेश के तहत विभिन्न वरिष्ठ IPS अधिकारियों को उनके वर्तमान दायित्वों से हटाकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

गृह विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार प्रशासनिक दृष्टि से यह तबादले आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेंगे। पदस्थापना का उद्देश्य पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी, सुदृढ़ एवं सुचारू बनाना बताया गया है।

प्रमुख पदस्थापनाएं इस प्रकार हैं:
श्री पंकज कुमार श्रीवास्तव (1992 बैच) को विशेष पुलिस महानिदेशक, CID, पुलिस मुख्यालय भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
श्री अनीस कुमार सिंह (1994 बैच) को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति उपरांत राज्य में कार्यभार ग्रहण कर विशेष पुलिस महानिदेशक / ग्रंथ संचालक, म.प्र. पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन बनाया गया है।
श्री पी.के. कक्कड़ेश्वर राव (1995 बैच) को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं, पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है।
श्री उमेश जोगा (1997 बैच) को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, परिवहन विभाग का दायित्व सौंपा गया है।
श्री डी. श्रीनिवास वर्मा (1997 बैच) को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नारकोटिक्स, पुलिस मुख्यालय भोपाल नियुक्त किया गया है।
श्री विवेक शर्मा (1998 बैच) को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पीटीएस, पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाया गया है।
श्री अनुराग यादव (1998 बैच) को खेल एवं युवक कल्याण विभाग का संचालक नियुक्त किया गया है।
श्री राकेश गुप्ता (1999 बैच) को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, उज्जैन जोन पदस्थ किया गया है।
श्री अपय सिंह (2002 बैच) को पुलिस महानिदेशक (योजना), पुलिस मुख्यालय भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है।
श्री हरिनारायण चारी मिश्र (2003 बैच) को पुलिस महानिरीक्षक (एसआरएफ), पुलिस मुख्यालय भोपाल नियुक्त किया गया है।
इसके अतिरिक्त अन्य अधिकारियों की भी जोन एवं मुख्यालय स्तर पर पदस्थापना की गई है।
आदेश की मुख्य बातें :
सभी पदस्थापनाएं अगले आदेश तक प्रभावशील रहेंगी
आदेश गृह विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी
प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से तबादले
गृह विभाग ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

