पद्मश्री सम्मान से गौरवान्वित हुए मोहन नागर, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने दी शुभकामनाएं

Advertisement

(भोपाल) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने गत दिवस भोपाल में मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर श्री हितानंद जी ने पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय और जनहितकारी कार्यों के लिए देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्मश्री हेतु चयनित किए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

श्री हितानंद जी ने कहा कि श्री मोहन नागर का यह सम्मान न केवल उनके सतत प्रयासों का परिणाम है, बल्कि यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनके कार्य आने वाली पीढ़ियों को पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन के लिए प्रेरणा प्रदान करेंगे।

श्री मोहन नागर ने इस अवसर पर सभी सहयोगियों और जनसमुदाय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें प्रकृति संरक्षण के लिए और अधिक समर्पण भाव से कार्य करने की प्रेरणा देगा।

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें