बेघर छात्रावास पुलिस लाइन सागर को मैं गोद लेता हूँ -जिला पंचायत सीईओ श्री इच्छित गढ़पाले –
( सागर )
श्री इच्छित गढपाले मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सागर ने बेघर छात्रावास पुलिस लाइन सागर का निरीक्षण किया। छात्रावास की व्यवस्थाओं को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की और वरवश ही बोल पढ़े इस छात्रावास को मैं गोद लेता हूँ। सीईओ श्री गढ़पाले ने छात्रावास में रिनोवेशन कार्य कराये जाने हेतु स्थल निरीक्षण कर रहे थे। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गढ़पाले ने निर्माण संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश दिये। साथ में एच पी कुर्मी डी पी सी, श्री अविद खान छात्रावास अधीक्षक मौजूद थे।
