
जिला पंचायत राजगढ़ की प्रशासकीय समिति की बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत सभा कक्ष में श्रीमती गायंत्री-जसवंत सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई
बैठक में सांसद श्री रोडमल नागर, विधायकगण सर्व श्री बापूसिंह तंवर राजगढ, प्रियव्रत सिंह खिलचीपुर, राज्यवर्धन सिंह नरसिंहगढ एवं श्री कुंवर कोठार सारंगपुर ,जिला पंचायत सदस्सगण सहित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री आशिष सांगवान मौजूद थे।
बैठक में स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, के अंतर्गत प्रचलित योजना एवं निर्माण कार्यो की प्रगति से सदन को विभागीय अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया है। बैठक में मत्स्य विभाग अंतर्गत छापी तालाब एवं शमशेरपुरा तालाब को पट्टे पर दिये जाने हेतु पात्र समितियों को पट्टा दिये जाने का अनुमोदन किया गया है। विभागीय कार्यो की विभागवार समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश एवं सुझाव दिये गये।