
राज्य सरकार द्वारा किसानो को भू राजस्व संहिता नियम 2020 के अधीन इलेक्ट्रोनिक स्वरूप में अभिलेखो की प्रमाणित प्रतिया प्राधिकृत बेब पोर्टल एवं प्राधिकृत सेवा प्रदाता के माध्यम से प्रदान करने की अनुकरणीय पहल प्रारंभ की है। जिसके अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा श्योपुर तहसील के ग्राम ददूनी के श्री अमित प्रजापति लोक सेवा केन्द्र श्योपुर से इलेक्ट्रोनिक स्वरूप में खसरा-खतौनी के अभिलेखो की नकल प्राप्त कर प्रफुल्लित हो रहा है।
कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा जिले के किसानो को खसरा-खतौनी की नकल इलेक्ट्रोनिक स्वरूप में प्रदान करने का कार्य 04 अगस्त से प्रारंभ करा दिया गया है। जिसके अंतर्गत किसान और नागरिको को उनकी जमीन से संबधित अभिलेख प्राप्त करने की सुविधा प्रारंभ की गई है। जिसके अंतर्गत लोक सेवा केन्द्र श्योपुर पर आये ददूनी के किसान श्री अमित प्रजापति को आसानी से इलेक्ट्रोनिक स्वरूप में खसरा-खतौनी की नकल कार्य के शुभारंभ के दौरान कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा अपर कलेक्टर श्री एसआर नायर, एसएलआर श्री नाथूराम सखवार की उपस्थिति में प्रदान की गई।
श्योपुर तहसील के ग्राम ददूनी के निवासी श्री अमित प्रजापति ने बताया कि पहले तहसील में जाकर कम्प्युटर नकल प्राप्त करने में विम्लब होता था। साथ ही समय की भी बरवदी होती थी। आर्थिक रूप से आने-जाने में कठिनाई आती थी। अब मप्र सरकार द्वारा नकल इलेक्ट्रोनिक स्वरूप में प्राप्त करने की सुविधा जिला प्रशासन द्वारा राजस्व विभाग के माध्यम से सुनिश्चित की गई है। जिससे लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से खसरा-खतौनी की नये इलेक्ट्रोनिक स्वरूप में नकल प्राप्त करने की सुविधा प्रदान की गई है। जिसके लिए मप्र सरकार, जिला प्रशासन, राजस्व विभाग बधाई का पात्र है।