तहसीलदार शैलेन्द्र बिहारी शर्मा के आदेश से सीख ले मैहर जिला प्रशासन: नारायण त्रिपाठी

(मैहर) पूर्व विधायक मैहर नारायण त्रिपाठी ने भगवान गैविनाथ धाम बिरसिंहपुर के तहसीलदार शैलेन्द्र बिहारी शर्मा के द्वारा जारी आदेश गर्भगृह में प्रवेश निषेध काबिले तारीफ है। परिस्थितियों के मद्देनजर जारी यह आदेश कर्तव्यों के प्रति जिम्मेवारी को प्रदर्शित करता है। हम तहसीलदार के इस आदेश की सराहना करते है साथ ही मैहर जिला प्रशासन से यह अपेक्षा रखते है कि तहसीलदार बिरसिंहपुर के आदेश से सीख लेगा और इसी तरह माई शारदा धाम के गर्भगृह में प्रवेश कर पूजा अर्चना में रोक लगाने का कार्य अवश्य करेगा।

माई शारदा धाम की उसके गर्भगृह की एक अपनी पवित्रता होती है कोई भी किन्हीं भी हालातों में आया और गर्भगृह में प्रवेश कर गया और तो और शस्त्र लिए घुस गया यहां के जिला प्रशासन को भनक नहीं लगी पूरी की पूरी प्रबंध समिति गैर कानूनी दर्शन को रोक नहीं पाई यह दुर्भाग्यपूर्ण है। मंदिर के व्यवस्थाओं के प्रति हम कब गंभीर होंगे यह बड़ा सवाल है। जिला प्रशासन को चाहिए कि माई शारदा के गर्भगृह में घुसकर पूजापाठ करने में पूर्ण प्रतिबंध लगाए।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *