16 फरवरी को खेरवासानी में लगेगा नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर
(मैहर) मैहर जिला अंतर्गत ग्राम खेरवासानी रंग मंच में सोमवार, 16 फरवरी 2026 को विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा, जिसमें नेत्र, दंत एवं चर्म रोगों से संबंधित जांच और परामर्श नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

नेत्र शिविर में आंखों की नि:शुल्क जांच, मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा तथा किफायती दरों पर चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे। दंत शिविर में दांतों की नि:शुल्क जांच, उपचार पर 25 प्रतिशत की छूट तथा हिलते दांतों को नि:शुल्क निकालने की सुविधा दी जाएगी।
चर्म रोग शिविर में त्वचा एवं बालों की नि:शुल्क जांच के साथ फंगल संक्रमण, खुजली, सफेद दाग जैसी समस्याओं का परामर्श दिया जाएगा। साथ ही शिविर में नि:शुल्क बीपी जांच की भी व्यवस्था रहेगी।
शिविर का आयोजन डॉ रश्मी सिंह (बीडीएस, इम्प्लांटोलॉजिस्ट) एवं डॉ. अरुणेंद्र सिंह (एमडीएस, फेलोशिप इन ऑर्थोडॉन्टिक) के नेतृत्व में किया जा रहा है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ लेने की अपील की है।
