संगठन प्रभारी से मिले नव नियुक्त नगर अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी, जताया आभार
(मैहर) मैहर नगर कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी दद्दा ने रीवा पहुंचकर कांग्रेस संगठन प्रभारी गुरमीत सिंह मंगू जी से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान द्विवेदी ने अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की।
मुलाकात के दौरान संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक मजबूती, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा मैहर नगर में कांग्रेस की गतिविधियों को गति देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

प्रभात द्विवेदी दद्दा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने संगठन प्रभारी का मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट कर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प दोहराया।
संगठन प्रभारी गुरमीत सिंह मंगू ने भी नव नियुक्त नगर अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की शक्ति है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद बढ़ाने और जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने की सलाह दी।
रीवा स्थित निवास पर हुई यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जहां प्रभात द्विवेदी ने मिष्ठान से मुंह मीठा कराकर भेंट कर संगठन प्रभारी के प्रति सम्मान प्रकट किया।

