महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर देव प्रभाकर शास्त्री दद्दा जी के नाम डाक टिकट जारी

(कटनी) परमपूज्य गुरुदेव पंडित देव प्रभाकर शास्त्री दद्दा जी के अनुयायियों और श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है कि महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर भारतीय डाक विभाग द्वारा उनके सम्मान में स्मारक डाक टिकट जारी किया गया है।

डाक विभाग द्वारा जारी यह विशेष टिकट गुरुदेव के आध्यात्मिक योगदान, सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार तथा समाजहित में किए गए उनके उल्लेखनीय कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्रदान करता है। महाशिवरात्रि जैसे पावन पर्व पर यह पहल उनके शिवभक्ति, तप और त्याग को समर्पित मानी जा रही है।

श्रद्धालुओं ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है। भक्तों का कहना है कि गुरुदेव के मार्गदर्शन में समाज में आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों का संवर्धन हुआ है, जिसे अब राष्ट्रीय पहचान मिली है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *