अग्निवीर भर्ती रैली में सतना के 783 युवाओं का हुआ फिजिकल व मेडिकल टेस्ट
अगले सत्र की अग्निवीर भर्ती रैली के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, अंतिम तिथि 1 अप्रैल
कटनी (17 फरवरी)- झिंझरी स्थित पुलिस लाइन मैदान में आयोजित भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती रैली में 16 फरवरी की रात को सतना जिले के 783 युवाओं का फिजिकल एवं मेडिकल टेस्ट हुआ सत्र 2026-2027 के लिए अग्निवीर सेना भर्ती रैली में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू है इसकी अंतिम तिथि 1 अप्रैल है। और अधिसूचना इंडियन आर्मी की वेबसाइट www.joinindiarmy.nic.in पर उपलब्ध है।
अग्निवीर भर्ती रैली में सोमवार की रात को मात्र सतना जिले के युवाओं ने भर्ती रैली में भाग लिया। इस दौरान युवाओं का शारीरिक दक्षता परीक्षण एवं चिकित्सा जांच के साथ-साथ दस्तावेजों का भी सत्यापन किया गया है। उल्लेखनीय है कि कटनी में 24 फरवरी तक आयोजित होने वाले अग्निवीर भर्ती में 15 जिलों के 5 हजार 374 उन युवाओं को आमंत्रित किया गया है। जिन्होनें सेना द्वारा आयोजित कामन इंट्रेंस टेस्ट की लिखित परीक्षा को पास कर लिया है। जबकि बुधवार 18 फरवरी को जबलपुर, कटनी, शहडोल, उमरिया, अनुपपूर को मिलाकर 785 युवा तथा गुरूवार 19 फरवरी को सभी जिलों के 730 युवा तथा शुक्रवार 20 फरवरी को 638 युवा एवं सेामवार 23 फरवरी को मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य की महिला अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होंगी और दस्तावेजों का सत्यापन करांएगी इसके साथ ही फिजिकल एवं मेडिकल परीक्षण भी होगा।

इन पदों पर होगा चयन
अग्निवीर भर्ती रैली के माध्यम से सेना में जनरल ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क और ट्रेडसमेन आदि पदों के लिए चयन किया जाएगा। रैली में शामिल होने वाले अभ्यार्थियों को नवीन पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल से लिंक आधार नंबर सहित वांछित सभी दस्तावेज लाना अनिवार्य है।
अग्निवीर सेना भर्ती के रजिस्ट्रेशन शुरू
सेना में अग्निवीर (पुरुष) जी०डी०/ कर्लक/ एस. के. टी./ दैनिक्ल/ट्रेडस्मैन (8वीं व 10वीं), महिला सेना पुलिस एवं स्थाई पद नर्सिंग असिस्टेट/नर्सिंग असिस्टेट (वैट) और सिपाही फार्मा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है। आवेदन की अंतिम तिथि 01 अप्रैल 2026 तक है । इसकी अधिसूचना इंडियन आर्मी वेबसाइट www.joinindiarmy.nic.in पर उपलब्ध हैं।
इस बार सेना भर्ती के लिए आयु सीमा में एक वर्ष की वृद्धि की गई है। इसमें 01 जुलाई 2005 से 01 जुलाई 2009 के बीच जन्में युवा अग्निवीर पद के लिए और स्थाई पद के लिए 01 जुलाई 2004 से 01 जुलाई 2009 के बीच जन्में युवा ही पंजीकरण कर सकेंगे।

